मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री जोशी के प्रयास से अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के लिए 3 करोड़ स्वीकृत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री जोशी के प्रयास से अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के लिए 3 करोड़ स्वीकृत

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। इन सड़काें में अनारवाला - मालसी मोटर मार्ग के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृतकिये हैं।कैबिनेट मंत्री गणेश जाेशी ने बताया कि लंबे समय से अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण लंबित था। अब मुख्यमंत्री ने इस सड़क के लिए रुपये 3 करोड़ 19 लाख की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्हाेंने बताया कि इस सड़क के अतिरिक्त जिला पंचायत चंद्रोटी के अंतर्गत लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया की अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों तरफ विद्युत पोल को स्थानांतरित किया गया था और अन्य कार्य भी किए गए, इसके कारण सड़क निर्माण का कार्य लंबित था। मंत्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए पैच निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें