मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

तीन बच्चों ने किया एटीएम को तोडऩे का प्रयास, पकड़े गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
तीन बच्चों ने किया एटीएम को तोडऩे का प्रयास, पकड़े गए

फतेहाबाद। शहर में शनिवार अलसुबह जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के एटीएम को तीन बच्चों द्वारा तोडऩे का असफल प्रयास करने का समाचार है। इन बच्चों की उम्र 13-14 साल के आसपास है। यह तीनों बच्चे कूड़ा बीनने का काम करते हैं। जैसे ही बच्चों ने एटीएम को तोडऩे की कोशिश की तो बैंक के हैड क्वार्टर में अलार्म बज गया और सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। टीम ने फिंगर प्रिंट लिए हैं। इसके बाद एटीएम रूम पुलिस ने लॉक कर दिया गया। इसे बैंक अधिकारियों के आने के बाद खोला गया। इस मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में काबू कर लिया है। काबू किए गए तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार अलसुबह तीन बच्चे जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर बने एटीएम रूम में घुसे। इन युवकों ने पेचकस आदि से एटीएम मशीन को तोडऩे का प्रयास किया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नहीं था। हालांकि, थोड़ी दूर ही अन्य बैंक के एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड तैनात था, मगर उसे किसी तरह का शोर सुनाई नहीं दिया। पुलिस के आने के बाद ही उसे मामले का पता चला। हालांकि, हेड क्वार्टर का अलार्म जरूर बजा, जिसके बाद पुलिस आई। तीनों बच्चों से एटीएम से रुपए नहीं निकाल पाए। इसके बाद पुलिस के आने की भनक लगने के साथ तीनों बच्चे वहां से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद ही पुलिस मौके पर आई और मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस तीनों बच्चों की तलाश में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने बैंक अधिकारियों के पास रात को ही फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। सुबह होने के बाद बैंक अधिकारी बैंक परिसर में पहुंचे। इसके बाद मामले की पूरी डिटेल ली गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर इन बच्चों की तलाश कर दी।शहर थाना फतेहाबाद प्रभारी एसआई ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली। महज एक घंटे के भीतर तीनों नाबालिगों को उनके परिजनों की उपस्थिति में हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों नाबालिगों ने बैंक एटीएम में चोरी की पूर्व-नियोजित योजना के तहत घुसपैठ की थी। हालांकि, बैंक की मजबूत सुरक्षा प्रणाली और पुलिस की तत्परता के कारण वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि मामले की तकनीकी जांच भी जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस घटना के पीछे कोई अन्य व्यक्ति या संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें