मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : अवैध हथियारों सहित तीन युवक काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : अवैध हथियारों सहित तीन युवक काबू

फतेहाबाद। सीआईए स्टाफ रतिया पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध हथियार रखने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ रतिया प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक रिछपाल ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम रतिया क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान टीम जब एक्सचेंज के पास पहुंची तो एक युवक संदिग्ध व्यवहार करते हुए दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी अचानक तेजी से पीछे मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से नाजायज पिस्तौल 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान कारबीर पुत्र विरसा सिंह निवासी अहरवां, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना शहर रतिया में उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा आरोपी कारबीर से अवैध हथियारों की आपूर्ति और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। दूसरे मामले में सीआईए की टीम गांव चांदपुरा हैड के पास गश्त पर मौजूद थी, इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन की लाइट देखकर घबराकर वापस मुडक़र भागने लगा, जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजू पुत्र गुलाब, निवासी सिधानी बताया। शक के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर व 2 जिंदा कारतूस तथा एक अवैध पिस्तौल 315 बोर बरामद हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें