कोरोना से ठीक हुए 25 मरीजों को भेजा गया घर
रामगढ़ । कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद को सोमवार को 25 व्यक्तियों को डॉक्टर्स एवं अधिकारियों द्वारा स्पेशल कोविड हॉस्पिटल से उनके घर भेजा गया। ठीक हुए व्यक्तियों में 7 पतरातू, 1 गोला, 1 दुलमी, 4 माण्डू, एवं 12 रामगढ़ प्रखंड से है। घर जाने से पूर्व उन्हें घरेलू एकांतवास, कोरोना संबंधित किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर जिला नियंत्रण कक्ष, सदर अस्पताल कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने को कहा गया। घर जाने के बाद वे अनिवार्य रूप से 7 दिनों तक रेलू एकांतवास में रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी की मॉनिटरिंग की जाएगी।





