मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में 24 नई बाइक जब्त, चुनाव में इस्तेमाल की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में 24 नई बाइक जब्त, चुनाव में इस्तेमाल की आशंका

पलामू। झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य कर पदाधिकारी अंकेश अलंकार ने शुक्रवार रात पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से हीरो कंपनी की 24 नई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में करने की आशंका है।पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार को बताया कि राज्य कर पदाधिकारी ने उन्हें सूचना दी कि एक लाल रंग की टाटा 112 ट्रक जो डालटनगंज से लेस्लीगंज की तरफ जा रही है, उसमें 24 हीरो कम्पनी की नयी मोटरसाईकिल लदी हुई हैं। टाटा 112 ट्रक (एलपीटी जेएच03एफ 3340) को रोका गया और छानबीन की गयी तो हीरो कम्पनी की 24 नयी मोटरसाईकिलों लदी हुई पाई गई। वाहन चालक ने कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद 112 एलपीटी गाड़ी को जब्त करते हुए लेस्लीगंज थाना में रखा गया।मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि जांच के समय तत्काल बिल नहीं दिखाया गया। सीजर के 40 मिनट बाद बिल प्रस्तुत किया गया, जो बड़ा मामला हो जाता है। विधानसभा चुनाव होने के कारण अभी इसमें जांच चल रही है कि कहीं कोई पॉलिटिकल पार्टी इन बाइकों को मिसयूज करने की तैयारी में तो नहीं थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें