कार से 24 पेटी विदेशी शराब जब्त, दो को जेल
हजारीबाग। बरही पुलिस ने गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब से लदा टोयोटा कार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। कार के साथ हजारीबाग पेलावल थाना क्षेत्र में मो. सन्नी (20) और बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनहारा खुर्द ग्राम का राजेश कुमार यादव (26) को गिरफ्तार कर हजारीबाग केंद्रीय कारा भेज दिया गया।
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त कार्य में रॉयल स्टेज अंकित 24 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया। प्रत्येक पेटी में 375 एमएल का 24 पीस यानी कुल 576 पीस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बरकट्ठा की ओर से एक काला रंग की टोयोटा कार में शराब लोडकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात तिलैया रोड ओवर ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।





