मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

भारत–बांग्लादेश सीमा पर 23 सोने के बिस्कुट बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भारत–बांग्लादेश सीमा पर 23 सोने के बिस्कुट बरामदबनगांव, 10 मार्च । बीएसएफ की सक्रियता ने सोना तस्करों की साजिश को नाकाम करते हुए 23 सोने के बिस्किट बरामद किये। घटना उत्तर 24 परगना जिले के बगदा थाना क्षेत्र के भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में गुरुवार को हुई। इस साल यह तीसरी बार है जब इतनी भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है।बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण बंगाल सीमा के अंतर्गत 107वीं सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक तस्कर को बांग्लादेश की ओर से कंटीले तारों की ओर आते देखा। जब सिपाहियों ने उसे रुकने को कहा तो उसने कंटीले तार पर एक पैकेट फेंका और बांग्लादेश लौट गया। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने जैसे ही घटना देखी तो उन्होंने इलाके की तलाशी ली। तलाशी के दौरान जवानों को संदिग्ध पैकेट मिला जिसमें से 23 सोने के बिस्किट बरामद किए गए। बरामद सोने का वजन दो किलो 683.08 ग्राम है जिसकी कुल कीमत एक करोड़ 43 लाख 57 हजार 54 रुपए है। जब्त सोने के बिस्कुट को बागदाह सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें