मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल में 11 बजे तक 22.21 प्रतिशत मतदान, पूंडरी सीट पर सबसे अधिक वोटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैथल में 11 बजे तक 22.21 प्रतिशत मतदान, पूंडरी सीट पर सबसे अधिक वोटिंग

कैथल। कैथल जिला की चार विधानसभा सीटों पर 11 तक 22.21 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 23. 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।‌ सुबह 9 बजे तक यह मतदान 9.54 प्रतिशत था। जिसमें दिन चढ़ने के साथ-साथ तेजी आई है। कैथल व कलायत विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं गुहला में 21 प्रतिशत मतदान ही हुआ है।मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। कैथल जिले में कुल 8 लाख 24 हजार 408 वोटर हैं। चारों विधानसभा सीटों में 807 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 619 ग्रामीण क्षेत्र और 188 शहरी क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। कुल 53 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कैथल में 12, पुंडरी में 18, गुहला में 9 और कलायत में 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।कैथल में कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला और भाजपा के लीला राम गुर्जर में टक्कर है। कलायत में कांग्रेस के विकास सहारण,भाजपा की कमलेश ढांडा और निर्दलीय अनीता ढुल में मुकाबला है। पुंडरी में कांग्रेस के सुलतान जडौला और भाजपा के सतपाल जांबा में मुकाबला है। गुहला में कांग्रेस के देवेंद्र हंस और भाजपा के कुलवंत राम बाजीगर चुनावी मैदान में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें