मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

210 अपराधकर्मी पुलिस की रडार पर ... 71 एसआई को दी गई जिम्मेवारी,अपराध हुआ तो वे भी नपेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: अब राजधानी रांची होगा अपराध मुक्त। राजधानी को अपराध मुक्त कराने की कवायद शुरु हो गई है। 210 अपराधकर्मी पुलिस की रडार पर है। इसकी जिम्मेवारी 71 एसआई को सौंपी गई है। इस बाबत टीम गठित कर निगरानी शुरु कर दी गई है। अगर कही अपराधिक घटना घटती है तो सीधे तौर पर एसआई नपेंगे।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि अपराध मुक्त राजधानी रांची मेरी प्राथमिकता सूची में है। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि अपराध का खातमा हो। इसके लिए विशेष योजना बनाई गई है जिसमें 71 पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) को जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि 210 अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जिसमें तीन अपराधकर्मियों के पीछे एक एसआई को लगाया गया है। इन सभी अपराधकर्मियों पर एसआई 24 घंटे निगरानी रखें हुए हैं। इसके साथ ही इनके घरों पर लगातार नजर बनाएं हुए हैं। कौन अपराधकर्मी कहां जाता है ,क्या काम करता है और आगे क्या करने वाला है,प्रतिदिन का दिनचर्या क्या है इसकी मॉनिटरिंग करना एसआई की जिम्मेवारी है। अगर इनमें से कोई अपराधकर्मी कोई घटना को अंजाम देता है तो सबसे पहले उक्त एसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य विगत तीन माह से किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटित हो इसके लिए ऐसा किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि राजधानी अपराध मुक्त हो

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें