कोरोना से ठीक हुए 21 मरीज, एक्टिंग मरीज बचे 212
रामगढ़ । कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार को 21 व्यक्तियों को डॉक्टर्स एवं अधिकारियों द्वारा स्पेशल कोविड हॉस्पिटल से उनके घर भेजा गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 212 रह गई है। ठीक हुए व्यक्तियों में 10 रामगढ़, 5 मांडू एवं 6 गोला प्रखंड से है। घर जाने से पूर्व उन्हें घरेलू एकांतवास, कोरोना संबंधित किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर जिला नियंत्रण कक्ष, सदर अस्पताल कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। घर जाने के बाद वे अनिवार्य रूप से 7 दिनों की घरेलू एकांतवास में रहेंगे।





