मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर : ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 130 अति वांछित और 78 वांछित अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झज्जर : ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 130 अति वांछित और 78 वांछित अपराधी गिरफ्तार

झज्जर। जिला पुलिस पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 15 दिन चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने 130 अति वांछित और 78 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कई अपराधियों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा गया है।

झज्जर की पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री ने शनिवार को बताया कि अभियान का उद्देश्य संगठित अपराध और वांछित अपराधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान पुलिस ने हत्या, चोरी और चेन स्नेचिंग जैसे मामलों के अपराधी धर पकड़े।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राजश्री ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रखेगी। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से अपराध से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध का रास्ता कभी लंबा नहीं चलता। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को आदर्श मानने के बजाय युवाओं को अच्छे कार्यों और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अच्छे काम और अच्छे पद की ही दुनिया तारीफ करती है। इसलिए युवा अपनी ऊर्जा समाज हित और बेहतर भविष्य के निर्माण में लगाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें