मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

2024 झारखंड नक्सल अटैक : एनआईए ने मुख्य आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
2024 झारखंड नक्सल अटैक : एनआईए ने मुख्य आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में 2024 में सुरक्षाबलों पर हुए नक्सली हमले के एक प्रमुख आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने जून 2024 में मामले को अपने हाथ में लिया था। मामले में जांच अभी भी जारी है।

इस मामले में बिहार के जमुई जिले का रहने वाला अभिजीत कोड़ा उर्फ ​​सुनील कोड़ा मुख्य आरोपी है।

जांच एजेंसी ने अभिजीत कोड़ा के खिलाफ रांची की विशेष एनआईए कोर्ट में यह चार्जशीट दाखिल की है। अभिजीत कोड़ा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1908 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

अभिजीत कोड़ा सीपीआई (माओवादी) का सशस्त्र कैडर है। एनआईए की जांच में सामने आया कि वह संगठन के अन्य लीडर और कैडर के साथ मिलकर नक्सली गतिविधियों का हिस्सा था। इसके साथ ही, वह वरिष्ठ माओवादी नेताओं के लिए कूरियर और मैसेंजर के रूप में काम कर रहा था। वह संगठन का विस्तार करने व गैरकानूनी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के उनके प्रयासों का भी समर्थन करता था।

यह मामला पिछले साल फरवरी में शुरू हुआ, जब झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को बोकारो जिले के सुंदरी पहाड़ी जंगल क्षेत्र में 15-20 नक्सली कैडरों के डेरा डालने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, ये कैडर अपराध करने, युवाओं की भर्ती करने, उगाही करने और सुरक्षाबलों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

जंगल में तलाशी और कांबिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की थी, जिसका जवानों ने जवाबी कार्रवाई में सामना किया।

घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भागने में सफल रहे। हालांकि, सुरक्षाबलों ने मौके से वायरलेस हैंडसेट, एफएम रिसीवर रेडियो, फोन नंबरों की सूची जैसे सामानों के अलावा जिंदा कारतूस और बारूद जैसी विस्फोटक सामग्री बरामद की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें