मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म के दाेषी काे बीस वर्ष का कठोर कारावास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म के दाेषी काे बीस वर्ष का कठोर कारावास

फतेहाबाद,। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट, फतेहाबाद अमित गर्ग की अदालत ने नाबालिग लडक़ी के अपहरण व दुष्कर्म के गंभीर मामले में सुनवाई करते हुए एक युवक को दोषी करार दिया है। अदालत ने गौरव सोनी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मामले को गंभीर अपराध मानते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग सजा और जुर्माना भी लगाया है। बुधवार को जिला न्यायवादी देवेंद्र मित्तल ने बताया कि मामला अगस्त 2023 में थाना शहर फतेहाबाद में दर्ज हुआ था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भयभीत किया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और गवाहों के बयान दर्ज किए, जिन्हें अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर आरोपी का अपराध सिद्ध किया। अदालत ने सभी तथ्यों व सबूतों पर विचार करने के बाद आरोपी को दोषी ठहराते हुए सख्त सजा सुनाई। फैसला सुनाए जाने के समय सहायक जिला न्यायवादी नवीन भी अदालत में उपस्थित रहे।

अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के अनुसार पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 50 हजार जुर्माना, भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास व 50 हजार जुर्माना, धारा 363 के तहत 7 वर्ष का कठोर कारावास व 50 हजार जुर्माना तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत 3 वर्ष का कठोर कारावास व 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें