मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में दो गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में दो गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव में शिव मंदिर के पीछे कार्रवाई कर पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन, नकदी और चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जोड़ निवासी प्रशांत पांडे (28) और विशाल कुमार चंद्रवंशी (21) के रूप में हुई है। दोनों युवक गढ़वा से हेरोइन लाकर डालटनगंज और आसपास के क्षेत्र में बेचते थे। बरामद हेरोइन की कीमत 4 लाख रुपये है।सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि 30 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी जोड़ गांव में शिव मंदिर के पीछे कुछ लोगों के द्वारा हेरोइन की खरीद-बिक्री की जाती है। अंचल अधिकारी अमरदीप सिंह बल्होत्रा के नेतृत्व में शिव मंदिर के पीछे कार्रवाई कर प्रशांत पांडे को पकड़ा। इसके पास से ब्राउन सुगर-हीरोइन 20 ग्राम और 10,400 नकदी, एक मोबाइल फोन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई।बाद में उसके सहयोगी विशाल कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि गढ़वा से हीरोइन खरीद कर लाते हैं और डालटनगंज के आसपास के क्षेत्र में बेचते हैं। मोटरसाइकिल को डालटनगंज शहर से चोरी की थी। इसके बाद से उस मोटरसाइकिल का उपयोग किया जा रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें