मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू के 20 गांवों के रैयतों ने सांसद को सुनाई मुआवजे की पीड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू,। जिले के सतबरवा प्रखंड के 20 गांवों के रैयतों ने सोमवार

को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से मुलाकात की। इस दौरान प्रभावित रैयतों

ने एनएच 75 में जा रही जमीन के बारे में ब्यौरे के साथ जानकारी दी। रैयतों

ने कहा कि मुआवजा की राशि न्यूनतम दर के हिसाब से दी जा रही है।

रैयतों

ने कहा कि अपर समहर्ता पलामू के यहां वाद संख्या 44/024 दर्ज कराया गया

है, जिसमें 20 गांवों के 350 रैयत शामिल हैं। इन लोगों ने कहा कि बाजार

मूल्य के हिसाब से खरीद-बिक्री का डीड भी लगाया गया है, जिसकी अनदेखी अवर

निबंधन पदाधिकारी कर रहे हैं। जो भुगतान की राशि 2023 में तय की गई है, वह

राशि काफी कम है। सांसद से रैयतों ने मुआवजा की राशि ज्यादा दिलाने के लिए

प्रशासन और भू-अर्जन से बात करने के लिए आग्रह भी किया गया।

प्रभावित

रैयत सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार के नेतृत्व में मेदिनीनगर स्थित आवास पर

सांसद से मुलाकात करने पहुंचे थे, जिसकी रूपरेखा रविवार को चेतमा जतराटांड

की बैठक में बनाई गई थी। इस दौरान सतबरवा प्रखंड रैयत संघर्ष समिति के

द्वारा सांसद को मांग पत्र भी दिया।

शिष्टमंडल में रैयत संघर्ष

समिति के अध्यक्ष संत कुमार मेहता, सुभाषचंद्र बोस, जितेंद्र चौधरी, भोला

मेहता, धनंजय कुमार गुप्ता, विनोद मेहता, अरविंद चौधरी, रामजवीत यादव, संजय

चौधरी, पितांबर यादव, बजरंगी साहू, जगन्नाथ लाल सिंहा, बिनोद कुमार मेहता

समेत कई लोग शामिल थे।

रैयतों की परेशानी को समझते हैं: सांसद

पलामू

सांसद वीडी राम ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान आम रैयतों को परेशानी बढ़

गई है, उनकी परेशानी को समझते हैं। जमीन की मुआवजे राशि का निर्धारण के लिए

प्रशासन से बात की जाएगी ताकि जमीन देने वाले किसान और आम-अवाम को किसी

प्रकार से कठिनाई नहीं हो। सांसद ने कहा कि जमीन का मुआवजा प्रति डिसमिल कम

होने से रैयतों को निराश नहीं होना चाहिए। समस्या का समाधान निकालने का

प्रयास किया जाएगा। सांसद को रैयतों ने जीत की बधाई भी दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें