भुगंरू से छह महीने तक 20 एकड़ खेतों को मिल सकता है पानी :आयुक्त
खूंटी। मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने शनिवार को महिला विकास केंद्र तोरपा में पानी की खेती (भुंगरू) भू.जल संरक्षण परियोजना सोलर सिंचाई योजना का उदघाटन किया। साउथ राॅटरी रांची के सौजन्य से लगायी गयी सोलर भुंगरू परियोजना खूंटी जिले में पहली है, जिसमें सारे उपकरण सौर ऊर्जा से ही काम करते हैं। भुंगरू यानी पानी की खेती जो भूमिगत जल को संजोए रखने के लिए पहल कर रही है। यह बरसात के पानी का भंडारण कर लेती है।
परियोजना के उदघाटन के मौके पर मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि आज भी देश में 90 प्रतिशत गांव ऐसे हैं, जहां मेढ़बंदी नहीं रहने के कारण पानी बह जाता है। इस कारण खेती नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित देश के कई इलाकों में भीषण जल संकट है। बीते कुछ सालों में कई हिस्सों में भूगर्भ जल का स्तर काफी नीचे चला गया है।
इस समय देश में 60 करोड़ लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। स्वच्छ जल की उपलब्धता नहीं होने से प्रत्येक वर्ष लगभग दो लाख लोगों की मौत पूरे देश में हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पानी की कमी का सामना कर रहे बड़े शुहरों में जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं रांची रोटरी के अध्यक्ष रथिन भद्र ने कहा कि जल की एकु-एक बूंद जीवनदायी है। पानी की बर्बादी नहीं होए यह केंद्र सरकार की विशेष प्राथमिकता है। बारिश के पानी के संचयन व संवर्द्धन के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं। कार्यक्रम का संचालन आकाश बड़ाईक ने किया तथा स्वागत भाषण सिस्टर मारियालीना ने दिया। मौके पर बीपीडी बीएयू के सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, एजी जोन 16 के मुकेश तनेजा व निर्मल तिग्गा व सिस्टर चारुशिला सहित कई लोग उपस्थित थे।





