मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

भाखड़ा नहर में कार समेत डूबा 18 वर्षीय युवक, तीन दिन बाद शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाखड़ा नहर में कार समेत डूबा 18 वर्षीय युवक, तीन दिन बाद शव बरामद

फतेहाबाद : हरियाणा जिले के भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर के पास भाखड़ा नहर में कार समेत डूबे 18 वर्षीय युवक राहुल उर्फ धोनी का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया।

घटना के करीब तीन दिन बाद युवक का शव घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर डुमा वाले पुल के पास से मिला। तेज बहाव के कारण शव तीन पुलों को क्रॉस कर आगे निकल गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भूना के वार्ड नंबर 13 निवासी राहुल उर्फ धोनी गुरुवार दोपहर बाद अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर घर से निकला था। वह बैजलपुर के पास भाखड़ा और सिद्धमुख नहर के बीच कच्चे रास्ते पर था, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहुल ने कार से बाहर निकलकर खुद को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन नहर के पानी का बहाव तेज होने के कारण वह संभल नहीं पाया और डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही भूना थाना पुलिस और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद कार को तो नहर से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन राहुल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लगातार तीन दिनों तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद आज सुबह सफलता मिली।

मृतक राहुल भूना में ही एक हेयर सैलून पर काम सीख रहा था। वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता महेंद्र सिंह मजदूरी का काम करते हैं। परिवार में राहुल से बड़ा एक भाई नसीब और एक शादीशुदा बहन है। राहुल के दादा रामकुमार सरकारी चपरासी के पद से सेवानिवृत्त हैं।

इस हादसे के बाद से पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर है। इस मामले में भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि भाखड़ा नहर में डूबे युवक राहुल का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें