मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : टेलीग्राम पर पैसे कमाने का लालच देकर 18 लाख ठगे, केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : टेलीग्राम पर पैसे कमाने का लालच देकर 18 लाख ठगे, केस दर्ज

फतेहाबाद। साइबर ठगों ने टोहाना के एक व्यक्ति को टेलीग्राम पर रुपये कमाने का लालच देकर उससे लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने इस बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में अब बुधवार को साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेन्द्र कुमार पुत्र रिसाल सिंह निवासी माधुआना, टोहाना ने कहा है कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। एक नवंबर को टेलीग्राम अकाउंट पर संदेश आया कि वह उसे एक प्रोजेक्ट देंगे, जिसे उसको ऑनलाइन प्रमोट करता है।

इस पर उसने हां कर दी। इसके बाद उसको ऑनलाइन रिव्यु देने के काम के बारे में बताया। उनके द्वारा भेजे गए लिंक से उसने अपने मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाया। इसके बाद आरोपी उस अकाउंट में फर्जी तौर पर बैलेंस दिखाते रहे। इसे निकलवाने के लिए उन्होंने उसे बातों में उलझाकर उससे 6 से 10 नवंबर के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 18 लाख 38 हजार 445 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसे इन लोगों पर शक हुआ तो उसने अपने तौर पर पता किया। उसे अहसास हुआ कि इन लोगों ने टेलीग्राम के माध्यम से उससे लाखों रुपये की ठगी की है। इस पर उसने इस बारे में ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में अब साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें