टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जामाडोबा में चेयरमैन सर दोराबजी टाटा की 161वीं जयंती मनाई गई
धनबाद । टाटा स्टील झरिया डिवीजन में सर दोराबजी टाटा पार्क जामाडोबा में अपने पहले चेयरमैन सर दोराबजी टाटा की 161वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सख्त शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर दोराबजी टाटा के सम्मान में प्रतिमा स्थापित इस पार्क में संजय रजोरिया, महाप्रबंधक (झरिया डिवीजन) टाटा स्टील के साथ डिवीजन के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए
रजोरिया ने गुरुवार को सर दोराबजी टाटा के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों और उपलब्धियों को याद किया और उपस्थित सभी लोगों से उनकी दृष्टि और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता मांगी, जो आज भी अत्यंत प्रासंगिक बने हुए हैं। इस अवसर पर एचआरएम चीफ देबाशीष बनर्जी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, ट्रेन ड यूनियन के संतोष महतो, एस एस ज़मा समेत यूनियन के अन्य प्रतिनिधि, डिवीजन के अधिकारी व कर्मचारी आदि शामिल थे।





