गोला इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुआ 160 बेड का कोविड केयर सेंटर
रामगढ़। जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह से कोविड-19 हॉस्पिटल में बेड की संख्या कम पड़ सकती है। इस वजह से जिला प्रशासन बड़े शिक्षण संस्थानों में कोविड केयर सेंटर बनाना शुरू कर दिया है। जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां 160 बेड लगाए गए हैं। डीसी संदीप सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में कुल 80 कमरे में शौचालय व बाथरूम की व्यवस्था की गई है। यहां कोरोना के मरीजों का इलाज किया जाएगा। वर्तमान समय में सीसीएल नईसराय हॉस्पिटल, टाटा होलीक्रॉस स्कूल-हॉस्पिटल सहित विभिन्न केन्द्रों में कुल 480 कोविड बेड की व्यवस्था जिले में है। अब जिले में कुल कोविड- बेड की संख्या 640 हो गई है।





