रामगढ़ में कोरोना के 16 नए मरीजों की पुष्टि, संख्या हुई 2785
रामगढ़ । जिले में कोरोना के 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 2785 हो गई है। 1786 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 985 है। सोमवार को सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि 16 नए मरीजों में 3 माण्डू, 3 पतरातू एवं 10 रामगढ़ प्रखंड के हैं। संक्रमित व्यक्तियों में 12 पुरुष, 3 महिलाएं एवं 1 बच्चे शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनका इलाज किया जा रहा है।





