मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

भारत मौसम विज्ञान विभाग का 150वां स्थापना दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थापना के 150वें वर्ष पर सोमवार को मौसम केंद्र रांची में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष अतिथि के रूप में विमानपत्तन निदेशक आरआर मौर्य, क्षेत्रीय निदेशक अशोक लकड़ा, (नागर विमानन मंत्रालय) बीसीएएस, प्राध्यापक बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ. रमेश कुमार उपस्थित हुए. वरिष्ठ वैज्ञानिक एई कुजूर ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और चेतावनी के महत्व को बताया। सतीश चंद्र मंडल मौसम विज्ञानी-बी के द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से भारत मौसम विज्ञान विभाग के डेढ़ सौ वर्ष के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया एवं मौसम केंद्र, रांची द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले मौसम सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष अतिथि आरआर मौर्य ने विमानन सेवा में मौसम विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और अपने अनुभव साझा किए। अंत में उपेंद्र श्रीवास्तव ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के भविष्य में शुरू होने वाले नए सेवाओं के बारे में ज्ञानवर्धन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया। वहीं दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) किरेन रिजिजू ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें