मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य के 11 जिलों के जेलों में 150 कक्षपालों की होगी नियुक्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राज्य के जेलों में संविदा के आधार पर कक्षपालों की नियुक्ति होगी। इस संबंध में जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 150 भूतपूर्व सैनिकों को एक साल के अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जायेगा। जरूरत के अनुसार इस अनुबंध को बढ़ाया भी जा सकता है।अनुबंध पर नियुक्त किये गये भूतपूर्व सैनिकों को हर महीने 20 हजार वेतन मिलेगा। हर साल सेवा अवधि के विस्तार होने पर मानदेय में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की जायेगी। इन कर्मियों को एक साल में सिर्फ 20 दिन का ही क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा। ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर राज्य के पुलिस कर्मियों को जो राशि मिलती है, वही राशि इन कर्मियों को प्रदान की जाएगी।जारी आदेश के अनुसार 11 जिले में कक्षपालों की नियुक्ति होगी। इनमें केंद्रीय कारागार हजारीबाग में 52, मंडल कारा चतरा में एक, मंडल कारा लातेहार में दो, उपकारा बरही में नौ, उपकारा रामगढ़ में एक, मंडल कारा धनबाद में 21, बोकारो के मंडल कारा में पांच,मंडल कारा जामताड़ा में 12, उपकारा तेनुघाट में चार, केंद्रीय कारागार जमशेदपुर में 40 और मंडल कारा सिमडेगा में तीन शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें