मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

14 वर्षीय बालिका को पुलिस टीम ने खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । दून पुलिस ने 14 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर

परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ऑपरेशन स्माइल टीम ने यह जानकारी रविवार को

दी।

स्माइल टीम ने बताया कि रामपुरकला चोई बस्ती थाना सहसपुर के एक

परिवार की छोटी बहन घर से चली गयी थी, जिससे वह बहुत परेशान था। उसकी काफी

तलाश की गयी, लेकिन बहन के न मिलने पर उन्होंने थाना सहसपुर में तहरीर दी।

इस पर थाना सहसपुर में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

आपरेशन

स्माइल टीम ने गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद किया। बालिका ने बताया कि वह

अपने मामा के यहां रांची झारखंड जाना चाहती थी, लेकिन घर वाले नहीं भेज रहे

थे तो वह बिना बताए घर से रांची के लिए निकल गई थी। वह सहारनपुर रेलवे

स्टेशन पर गलती से अमृतसर की ट्रेन में बैठकर अमृतसर पहुंच गई और डर के

कारण इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को नहीं दी थी। इसके बाद टीम ने

परिजनों को बालिका के सकुशल बरामदगी की सूचना दी और उन्हें थाना सहसपुर

बुलाकर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बालिका को सकुशल

पाकर उन्होंने दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें