मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी हुए 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 41 मोबाइल, 52 सिम कार्ड, 07 पासबुक, 15 एटीएम, 02 मोटरसाइकिल, सहित दो चार पहिया वाहन बरामद बरामद

देवघर : एसपी अश्वनी कुमार सन्हिा को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर , सारठ, पाथरोल, चितरा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं छापेमारी पर पकड़ा जा सकता हैं। सूचना के आधार पर उसने बीती रात को साइबर पुलिस की 2 टीम का गठन कर छापेमारी कराया। जिसमे कुल 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी श्री सन्हिा ने बताया कि पहली टीम उन्होंने साइबर डीएसपी मंगल सिंह जामुदा इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, सारठ थाना प्रभारी, रिखिया थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस को शमील कर सारठ पाथरोल, एवम चितरा थाना क्षेत्र के लकरा, खोन्दा, मोहलीडीह, ठाढ़ी एवम लेड़वा गांव में छापेमारी कर 7 साइबर अपराधियो को गिरफ्तार किया वहीं दूसरी टीम साइबर थाना प्रभारी कलीम अंसारी, मोहनपुर थाना प्रभारी, सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी, एवम कुंडा थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस को शामिल किया और मोहनपुर थाना क्षेत्र के तेलभंगा, बुढियारी से 05 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी भन्नि भन्नि तरीके से साइबर ठगी कर लोगो को चुना लगाने का कार्य करते हैं। कोई फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों कों एटीएम बंद होने व चालू होने के नाम पर फंसाते हैं तो कोई केवाईसी अपडेट के नाम पर भी उससे जानकारी लेकर ठगी करते हैं तो कोई फ़ोन पे पेटीएम, आदि पर ओटीपी भेजकर लोगों से ठगी करते हैं, या फिर टीम व्यूअर, क्विक सपोर्ट, रिमोट एक्सेस एप्प को इनस्टॉल करवाकर उसके मोबाइल का 6 डिजिट नम्बर डालकर उससे साइबर ठगी करते हैं।पुलिस ने साइबर अपराधियों पास से 41 मोबाइल, 52 सिम कार्ड, 07 पासबुक, 15 एटीएम कार्ड, 2 मोटरसाइकिल, 02 चार पहिया जिसमे एक स्कोर्पियो तथा एक बोलेरो शामिल हैं को बरामद किया हैं।

*गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेड़वा गांव से मुकेश कुमार दास, लकरा गांव से अब्दुल समद, मोहम्मद इनायत अंसारी, असलम अंसारी, तथा फारूक अंसारी को गिरफ्तार किया है। वहीं चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव से जहरुद्दीन अंसारी, समसुल अंसारी, तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के तेलभंगा गांव से सुनील कुमार, मनोज कुमार यादव, प्रेम कुमार, अमरजीत मांझी को गिरफ्तार किया हैं।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस कर्मियों में से प्रशक्षिु एस आई प्रेम प्रदीप कुमार, रूपेश कुमार, स्वरूप भंडारी, अजय कुमार यादव, अविनाश कुमार गौतम, गौरव कुमार, मनोज कुमार मुर्मू, अवधेश बाड़ा, शैलेश पांडेय, आरक्षी प्रदीप कुमार मंडल, मंगल टुडू, सोमलाल मुर्मू, प्रेम सागर पंडित, रंजन कुमार दास, तीरथ कुमार सिंह, जयराम पंडित, सपन मंडल, श्यामपद सिंह, चालक रतन दुबे, राजेश कुमार, शमूएल मुर्मू, आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें