मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

एडिनोवायरस से एक माह में बंगाल में 12 बच्चों की मौत, पांच हजार से अधिक संक्रमित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एडिनोवायरस से एक माह में बंगाल में 12 बच्चों की मौत, पांच हजार से अधिक संक्रमितकोलकाता, 2 मार्च । पश्चिम बंगाल में एडिनोवायरस से बच्चों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक चिंताजनक जानकारी साझा की गई है। बताया गया है कि बुधवार रात तक एक महीने में 12 बच्चों की मौत एडिनोवायरस से हो चुकी है। हालांकि इनमें से आठ बच्चों में कोमोरबिडिटी की समस्या भी थी। यानी सांस लेने में तकलीफ के साथ सर्दी-खांसी और बुखार जनित अन्य लक्षण थे। इनकी उम्र नवजात से दो साल के बीच थी।इतना ही नहीं पिछले एक महीने में 5213 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्य के 121 अस्पतालों में पांच हजार बेड बच्चों के लिए एलॉटेड रखे गए हैं, जिनमें सर्दी-खांसी, बुखार जैसे एडिनोवायरस संक्रमण के लक्षणों वाले बच्चों को भर्ती किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि 600 चाइल्ड स्पेशलिस्ट को चिकित्सा के लिए लगाया गया है। 2500 एसएनसीयू, 654 पीडियाट्रिक आईसीयू, 120 पीसीयू तैयार किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वायरल संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। राज्य में संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। घबराने की कोई बात नहीं है।उल्लेखनीय है कि राज्य में एडिनोवायरस की वजह से बच्चों की लगातार हो रही मौत की वजह से दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें