मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन 1120 युवाओं ने दिखाया दमखम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन सोमवार को 1120 युवाओं

ने दमखम दिखाया। अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए रांची जिले के अभ्यर्थी

खेलगांव के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में

शामिल हुए। सेना भर्ती रैली में लगभग 1120 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

मौसम को ध्यान में रखते हुए दौड़ सुबह लगभग 03:30 बजे शुरू हुई। रांची

जिले के जांबाज युवाओं ने पूरे जोश और जुनून का परिचय दिया।

अभ्यर्थियों

से बातचीत के दौरान भर्ती निदेशक कर्नल विकास भोला ने विशेष जानकारी के

तहत बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय हुई कुछ एक गलतियों के कारण फिजिकल

टेस्ट में सफल होने के बावजूद भी कुछ एक अभ्यर्थी दस्तवेजों की अंतिम जांच

में भर्ती चयन प्रक्रिया से बाहर हो रहे है। उन्हें बताया गया कि ऑनलाइन

फॉर्म में वही दस्तावेज दर्शायें जो वास्तव में अभ्यर्थी के पास है जैसे कि

एनसीसी सर्टिफिकेट, खेलकूद प्रमाण पत्र या अन्य कोई प्रमाण पत्र जिससे

अभ्यर्थी को भर्ती परीक्षा में बोनस अंक का लाभ मिल रहा हो।

कर्नल

ने बताया कि सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और

योग्यता पर आधारित है। इस भर्ती प्रक्रिया में धोखेबाजी की कोई भी गुंजाइश

नही है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे दलालों के झांसे में

न आएं और अपनी काबलियत पर विश्वास रखें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें