मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 11 डीएसपी का तबादला, सदर डीएसपी बने प्रभात रंजन बरवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड सरकार ने 11 डीएसपी का तबादला किया है। इस संबंध में शनिवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार किसी डीएसपी के स्थान पर दूसरे पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया है तो वहां पूर्व से पदस्थापित डीएसपी पुलिस मुख्यालय में योगदान देगा।

किस डीएसपी का कहां हुआ तबादला

झारखंड जगुआर के डीएसपी मनीष चंद्र लाल को एसडीपीओ गुमला, जामताड़ा के विशेष शाखा के डीएसपी राजेश कुमार को यातायात धनबाद का डीएसपी, जैप वन का डीएसपी पूनम मिंज को यातायात बोकारो का डीएसपी, बेड़ो डीएसपी संजय कुमार को साहिबगंज मुख्यालय का डीएसपी बनाया गया है। वहीं आइआरबी-5 गुमला के डीएसपी अमोद नारायण सिंह को सारठ का एसडीपीओ,पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत प्रवीण कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय रांची में पदस्थापित किया गया हैं। एसडीपीओ नगर उटारी अजीत कुमार को बालूमाथ का एसडीपीओ, बोकारो के मुख्यालय डीएसपी सतीश चंद्र झा को बेरमो एसडीपीओ,रांची में पदस्थापित विशेष शाखा के डीएसपी रजत मणिक बाख्ला को बेड़ो डीएसपी, विशेष शाखा के डीएसपी प्रभात रंजन बरवार को रांची का सदर डीएसपी, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय को विशेष शाखा का डीएसपी बनाया गया हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें