मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : गाड़ी गिरवी रखने के नाम पर एक लाख हड़पे,आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : गाड़ी गिरवी रखने के नाम पर एक लाख हड़पे,आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। थाना शहर टोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी गांव नांगली, हाल निवासी समैन, टोहाना के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से 3 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। शनिवार को थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि यह मामला अरुण कुमार पुत्र रामफल निवासी रविदास मोहल्ला, टोहाना की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने आपस में साजिश रचकर गाड़ी गिरवी रखने के नाम पर प्रार्थी से एक लाख रुपये की राशि हड़प ली थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों द्वारा उक्त राशि अलग-अलग माध्यमों से प्राप्त की गई, जिसमें 50 हजार रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर, 25 हजार रुपये दूसरे खाते में जमा, 13 हजार रुपये तीसरे खाते में डलवाए गए तथा 12 हजार रुपये नकद लिए गए।

बाद में आरोपियों द्वारा और 50 हजार रुपये की मांग भी की गई, जिसे प्रार्थी ने देने से मना कर दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में 18 सितंबर को मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही तीन आरोपियों को काबू किया जा चुका है। मामले की जांच के दौरान संलिप्त पाए जाने पर आरोपी पवन कुमार को काबू किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें