मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 7:25 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा दिल्ली रेल लाइन से थोड़ी दूरी पर हुआ भू धसान, एमपीएल की रेल सेवा ठप्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। हावड़ा दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेल लाइन से जुड़ी एमपीएल तक जाने वाली रेल ट्रैक के नीचे भू धसान की घटना घटी है। एमपीएल के लिए रैक से कोयला की आपूर्ति रोक दी गई है।धनबाद के निरसा क्षेत्र में डीवीसी और टाटा की संयुक्त उपक्रम मैथन पावर लिमिटेड तक रेलवे के रैक से कोयला की आपूर्ति करने के लिए बिछाई गई रेलवे ट्रैक के बीचों बीच 20 फीट के दायरे में धसान होने से मिट्टी धंस गई। भू धसान से लगभग 50 मीटर के दायरे में धरती पर दरारें पड़ गई हैं।ऐसा नहीं है कि इस ट्रैक पर भू धसान की यह पहली घटना है। वर्ष 2021 में भी एमपीएल की रेल लाइन भू धसान की चपेट में आ चुका था ,तब लगभग एक सौ फीट के दायरे में जमीन धंसी थी।आज फिर हुए भू धसान की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।भू धसान की घटना के बाद इस रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया है।अधिकारियों का घटना स्थल का दौरा शुरू हो गया है लेकिन कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें