मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:57 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के कैथल में भीषण हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा के कैथल में भीषण हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में चार की मौत

कैथल। हरियाणा के कैथल में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां हरियाणा रोडवेज की बस ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं।

यह हादसा उस समय हुआ, जब पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव रामेयाना के रहने वाले ये लोग पिहोवा में बाबा दिलीप सिंह, जीवन सिंह और जंगीर सिंह की बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कैथल स्थित नेशनल हाईवे-152 का है। रात अधिक होने के कारण ये लोग कैथल के नीम साहब गुरुद्वारे में रुके थे और सोमवार सुबह 6 बजे पिहोवा के लिए रवाना हुए। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव क्योड़क के पास पहुंची, तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पलट गई।

इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुशील प्रकाश मौके पर पहुंचे और मृतकों व घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

परिजन मनविंदर सिंह ने बताया कि मृतक बरसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी पलट गई और इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

डीसीपी सुशील प्रकाश ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक्सिडेंट क्योड़क गांव के पास हुआ। एक बस और पिकअप की टक्कर हो गई। पता चला है कि पिकअप में करीब 8 लोग सवार थे। वह सभी लोग गुरुद्वारे में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

फिलहाल गंभीर रूप से घायल लोगों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें