मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

सेवानिवृत आईपीएस राजीव रंजन सिंह समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। सेवानिवृत आईपीएस राजीव रंजन सिंह समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने सबका पार्टी में स्वागत किया।

दीपक ने कहा कि सभी देश, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने हैं। गंगा की तरह पवित्र इस पार्टी में आने के बाद सबों को पवित्र काम करने का मौका मिला है। गरीब, आदिवासियों और जरूरतमंदों की सेवा कर सब भारत माता की सेवा करेंगे। भाजपा के लिए राजनीति जन सेवा का माध्यम है। ऐसे में सब मिलकर इसमें लगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समग्र विकास के जो नौ साल पूरे किए हैं, उस मुहिम को और तेज करना है। अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में इस राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतनी हैं। साथ ही अगले वर्ष होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी राज्य से हेमंत सोरेन सरकार को विदा करना है। इसके लिए सब जुट जाएं।मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि पिछले वर्ष 30 सालों तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद वे रिटायर हुए।पर फिर दूसरी इनिंग शुरू करने का भी विचार तय कर रखा था। खुद को समाज सेवा के लिए हर लिहाज से तैयार करने का विचार किया। पाया कि भाजपा ही सबसे बेहतर पार्टी हो सकती है। वे इसी मिट्टी के लाल रहे हैं। उन्हें गर्व है कि भाजपा से जुड़कर वे इस राज्य की खुशहाली, समृद्धि के लिए काम करेंगे। बचा हुआ जीवन राज्य की उन्नति, सेवा के लिए लगाएंगे। मोदी का सपना सबका साथ, सबके विकास का है। इसे साकार करने में वे योगदान देंगे। पार्टी नेतृत्व जैसा दायित्व देगा, उसका निर्वाह करेंगे।मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्य़क्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने मौके पर कहा कि अलग-अलग समाज, पेशे के लोग पीएम मोदी पर भरोसा कर पार्टी ज्वाइन कर रहे। कई रिटायर पदाधिकारी और अन्य भी हेमंत सोरेन सरकार से नाराज होकर भाजपा में आ रहे हैं। पार्टी में शामिल हुए नये कार्यकर्ता अगली बार होने वाले लोकसभा चुनाव में 14 में से 14 सीटों को जीतने में लगें। दो-तिहाई बहुमत से इस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में विश्वास हासिल करने में जुटें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें