मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

सुदेश महतो सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। आजसू पार्टी प्रमुख सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये। उनका एस्कॉर्ट वाहन गुरुवार की रात रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गया। इस घटना में एस्कॉर्ट वाहन में सवार तीन सुरक्षाकर्मी और चालक घायल हो गए। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।घायल जवानों में सेतु प्रधान (59), कर्म प्रधान (35), मन कुमार (42) एवं चालक अमर कुमार बेदिया शामिल हैं। घायल जवान जैप-वन के हैं। थानेदार बृजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है।बताया जाता है कि विधायक सुदेश महतो सिल्ली से रांची जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहा है एस्कॉर्ट वाहन कोयला लदे ट्रक से टकरा गया। ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। घटना के बाद सुदेश महतो ने सभी घायल जवानों को मेसो अस्पताल जोन्हा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को रिम्स रेफर किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें