मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:37 · नई दिल्ली संस्करण

वोट चोरी का आरोप! फाइल लेकर भाग रहे थे कर्मचारी, MLC मतगणना पर उठे सवाल, धरने पर बैठे प्रत्याशी

पटना के काउंटिंग सेंटर पर आज जमकर बवाल हुआ। MLC चुनाव की गिनती के दौरान एक कर्मचारी को फाइल लेकर बाहर जाते देख कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और वोट चोरी का आरोप लगाया। जांच में फाइल में फॉर्म-16 के कागज निकले। इससे पहले CCTV न होने पर जन सुराज और कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठ गए थे। प्रशासन ने कहा कि MLC में काउंटिंग रूम में CCTV नहीं लगता, सिर्फ वीडियोग्राफी होती है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
वोट चोरी का आरोप! फाइल लेकर भाग रहे थे कर्मचारी, MLC मतगणना पर उठे सवाल, धरने पर बैठे प्रत्याशी

पटना में आज विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतगणना के दौरान जमकर हंगामा हो गया। बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में बनाए गए काउंटिंग सेंटर के अंदर एक कर्मचारी को फाइल लेकर जाते देख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बवाल शुरू कर दिया। आज सुबह 8 बजे से बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक की कुल 28 MLC सीटों की गिनती शुरू हुई थी। पटना में शिक्षक और स्नातक MLC सीट की गिनती चल रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 11:30 बजे एक कर्मचारी काउंटिंग हॉल से बाहर एक फाइल लेकर निकल रहा था। वहां मौजूद जन सुराज, कांग्रेस और RJD कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया।



लोगों का आरोप था कि कर्मचारी वोट से जुड़ी फाइल चोरी करके बाहर ले जा रहा है। देखते ही देखते शोरगुल बढ़ गया और सैकड़ों कार्यकर्ता गेट पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में कर्मचारी ने सभी के सामने फाइल खोलकर दिखाई। जांच में पता चला कि फाइल में चुनाव से संबंधित फॉर्म-16 के कागजात थे, बैलेट पेपर नहीं। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले सुबह से ही काउंटिंग सेंटर में CCTV को लेकर विवाद चल रहा था। जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह जो पटना स्नातक सीट से अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हैं, उन्होंने काउंटिंग सेंटर पहुंचते ही व्यवस्था पर सवाल उठा दिए थे। 



उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटिंग रूम में एक भी CCTV कैमरा नहीं लगा है, साफ-सफाई नहीं है और एजेंटों के बैठने की जगह भी ठीक नहीं है। उनके बाद कांग्रेस के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी संजय कुमार भी धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि CCTV निगरानी के बिना धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास इतनी तकनीक है तो काउंटिंग में CCTV क्यों नहीं? इस पर पटना के डीएम कुंदन कुमार ने सफाई दी कि MLC चुनाव की परंपरा के अनुसार काउंटिंग रूम के अंदर CCTV नहीं लगाया जाता, बल्कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है। सभी बैलेट बॉक्स को 84 टेबल पर 25-25 के बंडल में बांटकर गिनती की जा रही है। 



बिहार की 8 MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जो चौथी बार जीत की कोशिश में हैं और जन सुराज के अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है। नीरज कुमार ने जीत का दावा किया है, तो वहीं अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारियों की खबरें भी आ रही हैं। फिलहाल पटना में शिक्षक सीट का रिजल्ट पहले और स्नातक सीट का रिजल्ट देर रात तक आने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सभी को तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर