वज्रपात से एक युवक की मौत
रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र के पलांडू गांव में सोमवार को अचानक तेज बारिश के बाद हुए वज्रपात में एक युवक की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार गांव के कर्मा मुंडा का पुत्र अर्जुन मुंडा खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक हुए व्रजपात से उसकी मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग शव को घर ले आये । घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी जिप सदस्य पूनम देवी, समाजसेवी बजरंग महतो ,प्रमुख मधु कच्छप, साहेर मुखिया परदेशिया उरांव,उप मुखिया गूडडू उरांव सहित कर्ई लोग शोक व्यक्त करते हुए सरकार से मुआवजा की मांग की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





