मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

लखपति दीदी योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त: विधायक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखपति दीदी योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त: विधायक

नई टिहरी। घनसाली ब्लॉक मुख्यालय में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में सामूहिक रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि महिलाएं हमारे परिवार के साथ-साथ समाज की रीढ़ हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है।

दो लाख से अधिक महिलाओं को लखपति बनाया है। वहीं केंद्र सरकार ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने रक्षा बंधन पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर आगे बढ़ रही है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल ने कहा कि पंचायतों के अलावा निकाय और अब लोस और विस में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने विधायक समेत जनप्रतिनिधियों का राख बांधी और मिठाई खिलाई।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट, चमियाला गोविंद सिंह राणा, सविता सेमवाल, लक्ष्मी बिष्ट, सरोजिनी अंथवाल, मीना थपलियाल, अंजना बिष्ट, भागीरथी राणा, रूकम लाल राही, राजपाल परमार, प्रधान संगठन अध्यक्ष यशवंत गुसाईं, गोविंद बडोनी, चंद्र सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें