मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली तार की चपेट में आने से दो किसानों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा । लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड में अवैध रूप से सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने वाले बिजली का तार के संपर्क में आने से मंगलवार को दो अलग-अलग गांव के दो किसानों की मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान खरकी पंचायत क्षेत्र के रूपदयाल उरांव (60 ) एवं बेठहठ पंचायत क्षेत्र के दसरा टोली निवासी निरंजन उरांव (25) के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति की मौत सिंचाई के लिए खेतों में बिछाए गए चाइना तार के संपर्क में आने से हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रूपदयाल उरांव घर से करीब100 मीटर दूरी पर जानवर बांध कर लौट रहे थे। इसी क्रम में सिंचाई के लिए बिछाए हुआ बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वही मंगलवार को दसरा टोली निवासी निरंजन उरांव घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खेत पर पटवन कर धान रोपाई करने के लिए बिजली तार बिछाया था औऱ पटवन के लिए बिजली तार जोड़ाई के दौरान तार के चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें