मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

नूपुर शर्मा के समर्थक को जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के एक समर्थक को जान से मारने की धमकी दी गई है। शुक्रवार को मामला उजागर होने पर हिन्दू संगठनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।बजरंग दल के जिला संयोजक रीतेश पांडेय, नगर अध्यक्ष रवीन्द्र स्वर्णकार, कुंदन केसरी और अनूप यादव ने बेंगाबाद थाना को आवेदन देकर विकास राणा को धमकी देने वाले आरोपित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।बताया गया कि विकास राणा ने बेंगाबाद थाना प्रभारी को दिए आवेदन में जान बचाने की गुहार लगाई है। नुपूर शर्मा का समर्थन करने पर अब उन्हें मोबाइल पर गला काट कर हत्या करने की लगातार धमकी मिल रही है। उनके मोबाइल नंबर 99390-83429 पर एक अनजान नंबर 96938-60984 से कई बार फोन कर गला काटने की धमकी दी गयी है।इतना ही नही फोन कर धमकी देने वाले ने विकास राणा को जयपुर के कन्हैया और अमरावती के उमेश कोल्हे के तर्ज पर अंजाम भुगतने की बात कर रहा है। हालांकि, धमकी देने वाले से भुक्तभोगी विकास राणा ने फोन पर कई बार माफी भी मांग चुका है। इसके बाद भी फोन करने वाला आरोपी अब भी विकास राणा को अंजाम भुगतने की बात कह रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें