मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

नन्हें फरिशते ने नाबालिग बच्चियों को बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और नन्हें फरिश्ते की टीम ने मंगलवार को दो नाबालिग बच्चियों को बरामद किया है। दोनों बच्चियों को मानव तस्कर दिल्ली ले जाने की तैयारी में थे। मानव तस्कर इन बच्चियों को पांच-पांच हजार में बेचने वाले थे। एक बच्ची बंदगांव, चाईबासा और दूसरी रानिया सोडे, खूंटी की रहने वाली है।मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराने के बाद दोनों बच्चियों को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया। इसके बाद सीडब्ल्यूसी रांची के आदेश पर उन्हें प्रेमाश्रय को सौंप दिया गया। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए सभी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना रांची पुलिस को सौंपा गया। रांची कोतवाली थाना में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।दिल्ली में काम दिलाने ले जा रहा था मानव तस्कररांची रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने संदेह होने पर दोनों बच्चियों से पूछताछ की। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि सभी डांग नाम का व्यक्ति (जो सिमडेगा का रहने वाला है) उन्हें दिल्ली में काम दिलाने ले जा रहा है। आरपीएफ ने जब सभी डांग ने पूछताछ की तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे पाया। तब जाकर खुलासा हुआ कि वह नाबालिग की तस्करी कर रहा है। उसने मादीपुर (मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास) में रहने वाले कमल साहू ने इस काम के लिए 5000 रुपये दिये थे।क्या है नन्हें फरिश्तेनन्हे फरिश्ते आरपीएफ की एक विंग है, जो बच्चों के रेस्क्यू का काम करती है। नन्हे फरिश्ते कहीं आने-जाने वाली जगहों पर जैसे ट्रेन या बस स्टैंड पर संदिग्ध दिखाई देते हैं, उनसे पूछताछ करती है और मानव तस्करी का खुलासा करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें