मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में अब चार जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। राज्य में चार दिनों तक मानसून की बारिश जमकर हुई। अब मानसून थोड़ा कमजोर हुआ है। अगले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार सुबह से ही आसमान साफ है और धूप खिली हुई है।रांची स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में परिवर्तन, हवा और उमस का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। गर्मी थोड़ी बढ़ेगी। इसके बाद से चार जुलाई से फिर बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। चार जुलाई से राज्य में मानसून फिर सक्रिय होगा। इसके बाद से बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि तीन जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।मानसून की बारिश के पहले चरण में संथाल परगना में जमकर बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में अगर कहीं बारिश हुई है तो वह संथाल परगना का क्षेत्र ही है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून अब चार जुलाई के बाद सक्रिय होगा। हालांकि, राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून कुछ शिथिल हो सकता है। चार जुलाई के बाद यह फिर सक्रिय होगा और पूरे राज्य में झमाझम बारिश होगी।आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बारिश साहिबगंज में हुई। यहां 110.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा में भारी बारिश हुई। यहां कोलेबिरा में 65.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा जमशेदपुर, पाकुड़, गोड्डा और अन्य जिलों में बारिश हुई। हालांकि, जून में मानसून कमजोर रहा।राज्य में 189.5 मिमी की तुलना में केवल 108.5 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य बारिश से 43 फीसदी कम रहा। राज्य में मानसून ने 19 को प्रवेश किया और 23 जून को पूरे झारखंड को कवर किया। खेती के लिहाज से मानसून की बारिश अच्छी हो रही है। धीमी गति की बारिश से खेतों में पानी बना रहता है, जो कि खरीफ फसलों की बुआई के लिए जरूरी है लेकिन एक जुलाई से बारिश में कमी आ सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें