मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

जब सदन में नहीं थे जेपी पटेल तो कैसे हुआ निलंबन : भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। इसके पहले विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो से पूछा कि आपने किस आधार पर जयप्रकाश पटेल को निलंबित किया।उन्होंने स्पीकर को बताया कि जेपी पटेल तो उस दौरान सदन के अंदर थे नहीं। ऐसे में निलंबन का क्या आधार है। उन्होंने कहा कि क्या अब सदन के अंदर भाजपा के विधायक अपनी बात भी नहीं रख सकते हैं। इसके बाद जेपी पटेल का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर विधायक हंगामा करने लगे।बिरंची नारायण ने कहा कि निलंबन गलत हुआ है। भाजपा के सभी विधायकों को निलंबित करें। इसके बाद भाजपा विधायक रिपोर्टिंग टेबल पर चढ़ गए। सीपी सिंह ने स्पीकर से कहा कि पिछली विधानसभा में जब आप विधायक थे तब उस समय स्पीकर पर जूता चप्पल चलाने वालों के साथ थे। इसपर स्पीकर ने कहा कि क्या आप भी हमारे ही रास्ते पर चलना चाहते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें