मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

कारगिल युद्ध के 23 साल पूरे, सेना की बाइक रैली दिल्ली से द्रास रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने दिखाई झंडी नई दिल्ली। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के 23 साल पूरे होने और 'आजादी का अमृत महोत्सव' का जश्न मनाने के लिए भारतीय सेना ने सोमवार को नई दिल्ली से द्रास (लद्दाख) में कारगिल युद्ध स्मारक तक मोटर बाइक अभियान शुरू किया। इस 30 सदस्यीय रैली को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार यह 'ड्रीम अभियान' शुरू करने वाली 30 सेवारत कर्मियों की टीम अगले छह दिनों में भारतीय सेना की साहसिक भावना को फिर से जागृत करके कारगिल बहादुरों की अदम्य भावना को दोहराने का प्रयास करेगी। बाइक रैली का समापन 26 जुलाई को कारगिल युद्ध स्मारक द्रास में होगा। बाइक रैली हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से गुजरेगी। अधिकाधिक क्षेत्रों को कवर करने के लिए रैली को दो टीमों में विभाजित किया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार दोनों टीमें अलग-अलग जोजिला दर्रा, रोहतांग दर्रा होते हुए क्रमशः 1400 किलोमीटर और 1700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। इस दौरान यह टीमें दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने के प्रयास के साथ ऊंचे पहाड़ी दर्रों और कठिन मार्गों से गुजरेंगी। रैली का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा में तैनात बहादुर सैनिकों के दिखाए गए धैर्य और दृढ़ संकल्प को उजागर करके देशभक्ति का संदेश फैलाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें