मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस में पहली बार तीन विधायकों के खिलाफ हुआ एफआईआर: फुरकान अंसारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। पूर्व सांसद और विधायक इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी प्रदेश कांग्रेस से नाराज हैं। उन्होंने कैश कांड में विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाडी और इरफान अंसारी के खिलाफ दर्ज कराये गये एफआईआर को सुनियोजित साजिश बताया है।अंसारी ने मंगलवार को रांची में प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी में आपसी खींचातानी होती रहती है। मतभेद होता है पर इसका मतलब यह नहीं कि आपस में ही झगड़ा करने लगें। यह पहली दफा हुआ है कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी ही पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ एफआईआर करायी हो। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला था जिसका कारण पार्टी को बताना होगा।फुरकान अंसारी ने विधायक अनूप सिंह को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में आपसी विवाद, मसले को पार्टी फोरम पर रखना चाहिए। पार्टी में शुरू से यही सिस्टम रहा है। ऐसे में जल्दबाजी में और आपसी खुन्नस में एफआईआर दर्ज कराने वाले अनूप सिंह कौन होते हैं और अगर उन्हें पूर्व में कोई आफर आया था तो उसी समय एफआईआर कराते। उन्हें ही बार बार आफर क्यों आते हैं।अंसारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की तारीख भी ठीक से नहीं लिखी गई है। अनूप सिंह की बात नहीं बनी तो साजिश रच दी। इसके बाद ही कांग्रेस के विधायकों को बंगाल पुलिस डिटेन किया। उन्होंने कहा कि तीन विधायकों से सरकार नहीं गिर सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान से आग्रह करते हुये कहा है कि झारखंड कांग्रेस में बढ़ रहे अंतर्कलह को समाप्त करें, ताकि झारखंड में कांग्रेस मजबूत हो सके।अंसारी ने कुछ तस्वीरें जारी कर कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी की पोल खोल दी है। उन्होंने जो तस्वीरें जारी की है, उसमें कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। फुरकान अंसारी ने दावा किया है कि इन तस्वीरों से साफ है कि सरकार को अस्थिर करने में अनूप सिंह अहम भूमिका निभा रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें