एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में भारत जापान से 1-0 से हारा
रांची: एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान भारत जापान से 1-0 से हार गया। हार के साथ ही भारत का पेरिस ओलंपिक का सपना भी टूट गया। वहीं जीत के साथ जापान ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हार के बाद लाखों हॉकी फैंस का दिल टूट गया। वहीं भारतीय खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया, मगर जापान के डिफेंड को भेद नहीं पायी। मालुम हो कि एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान भारत गुरुवार को जर्मनी से हार गया था। निर्धारित समय तक 2- 2 के बराबरी के बाद शूटआउट हुआ. शूटआउट की बराबरी के बाद सडन डेथ में जर्मनी ने भारत को 4-3 से मात दी थी। भारत को हराने के बाद जर्मनी ने पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया था।





