मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

एके-47 की 295 गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने एके-47 के 295 गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बिहार के गया निवासी ईश्वरी पांडेय और प्रीतम मिश्रा शामिल है। इनके पास से एके 47 का 295 गोली, एक लाख 93 हजार रुपया, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मेसरा गांव स्थित डीपीएस सेंटर के पीछे प्रीतम कुमार के घर में बिहार का एक अपराधी अवैध हथियार और गोली के साथ ठहरा हुआ है। उसे कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर गोली, पैसे सहित अन्य सामान बरामद किए। अनुसंधान के क्रम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान के दौरान सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी से गोली बेचने वाले एक व्यक्ति के घर से 93 हजार रुपया नगद बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों अपराधियों ने पुलिस को बताया है कि बिहार के आरा जिला का रहने वाला बीएसएफ का पूर्व जवान जयपुकार राय से विकाश रॉय एके-47 का गोली लिया था। विकाय ने ही एके-47 का 295 गोली देकर एक युवक को रांची भेजा था। युवक से दोनों ने पिस्का मोड़ के पास जाकर गोली लिया था और बाइक से बीआईटी मेसरा गांव पहुंचाया था। मेसरा से गोली लेकर रविवार को लोहरदगा जाना था, जहां पटना निवासी रवि पहले से ही मौजूद था। गोली से भरा बैग रवि को देकर वापस लौट जाना था। इसके बाद रवि गोली नक्सलियों तक पहुंचाता।लेकिन, पुलिस ने छापेमारी कर सारी गोलियां पकड़ ली। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें