मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

हेमा मालिनी ने दी प्रस्तुति, तस्वीरें वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अयोध्या। इन दिनो पूरा देश राममय है। जगह जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। हिंदी सिनेमा की अदाकारा हेमा मालिनी ने अयोध्या पहुंचकर मां सीता का रूप धारण कर खूबसूरत प्रस्तुति दी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में रामायण का आयोजन हुआ। ये आयोजन रामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिन के मौके पर हुआ, जिसमें हेमा मालिनी मां सीता बनीं। इसकी तस्वीरें हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “तुलसी पीठाधीश्वर (चित्रकूट जगत गुरु) श्री रामभद्राचार्य जी ने 17 जनवरी को अपना 75वां जन्मदिन अमृत महोत्सव के रूप में अयोध्या में मनाया। मुझे रामायण करने का सौभाग्य मिला, जिसमें मैंने राम की सीता की भूमिका निभाई।” हेमा मालिनी ने बताया था कि वह पहली बार अयोध्या आई हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “राम की नगरी में पहुंची हूं और इसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं।

हेमा मालिनी एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर हैं और वह अक्सर अपने हुनर का प्रमाण देती रहती हैं। लेकिन पहली बार उन्होंने रामायण का ये अहम किरदार निभाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।गौरतलब है कि इससे पहले हेमा मालिनी ने इससे पहले नवंबर 2023 में मथुरा में मीराबाई के 525वें जन्मोस्तव में भी परफॉर्म किया था। उन्होंने मीराबाई पर आधारित नाटक में हिस्सा लेकर उस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी। दो दिन में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है और हेमा मालिनी ही नहीं फिल्म जगत के तमाम सितारे इस मौके पर वहां पहुंचने वाले हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित समेत कई एक्टर्स को इसका न्योता मिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें