हिरासत में लिया गया मुख्यमंत्री के समर्थन में आत्मदाह की धमकी देने वाला युवक
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री के समर्थन में आत्मदाह की चेतावनी देने वाला युवक गढ़वा से रांची पहुंचा, जिसे पुलिस के जवानों ने हिरासत में लेते हुए अरगोड़ा थाना को सौंप दिया। युवक ने पहले ही ईडी के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर कहा था कि यदि मुख्यमंत्री को किसी ने छुआ भी तो वह आत्मदाह कर लेगा।





