मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

‘हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे उपराष्ट्रपति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
‘हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को दिल्ली में सांसदों की ‘हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रैली भारत मंडपम से शुरू हो कर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर खत्म होगी। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को घरों के परिसरों पर झंडे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में सांसद भाग लेंगे।अभियान की व्यापक पहुंच और उच्च ‘जनभागीदारी' सुनिश्चित करने के लिए 13 अगस्त की सुबह 7 बजे भारत मंडपम में सांसदों और मंत्रियों के साथ एक ‘तिरंगा' बाइक रैली आयोजित की जा रही है। मंत्रालय के मुताबिक रैली को उपराष्ट्रपति धनखड़ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हरी झंडी दिखाए जाने के बाद बाइक रैली इंडिया गेट गोल चक्कर पर पहुंचेगी और फिर इंडिया गेट परिसर के चारों ओर एक घेरे में घूमेगी, कर्तव्य पथ को पार करेगी तथा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समाप्त होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें