मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने प्रधान आयकर आयुक्त सहित 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने प्रधान आयकर आयुक्त सहित 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आयकर दाताओं से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में धनबाद व पटना के प्रधान आयकर आयुक्त सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।सीबीआई ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें धनबाद व पटना के प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार और निजी व्यक्तियों में गुरपाल सिंह, राजीव कुमार उर्फ चीकू, डाक्टर प्रणय कुमार और अशोक कुमार चौरसिया शामिल हैं।सीबीआई ने जारी एक बयान में कहा है कि सभी आरोपितों को 28 अगस्त (बुधवार) को पटना सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।सीबीआई के मुताबिक आरोपित धनबाद व पटना प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग कर अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न करदाताओें से 10 लाख रुपये की रिश्वत ली। इस काम में धनबाद व पटना प्रधान आयकर आयुक्त के अलावा कई और लोग शामिल थे।शिकायत के बाद सीबीआई ने आरोपितों के पटना, धनबाद और उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित 21 स्थानों की तलाशी ली। इसमें आपत्तिजनक दस्तावेज व आर्टिकल बरामद किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें