मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के नौ सदस्य और सहयोगी दलों के दो सदस्य निर्विरोध चुने गए, एक सीट कांग्रेस के खाते में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के नौ सदस्य और सहयोगी दलों के दो सदस्य निर्विरोध चुने गए, एक सीट कांग्रेस के खाते में

नई दिल्ली। राज्यसभा उपचुनाव के लिए नाम वापस लेने का मंगलवार को आखिरी दिन था चूंकि किसी भी उम्मीदवार के सामने किसी ने नामांकन नहीं भरा था तो, इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नाै सदस्य और उसके सहयोगी दलों के दो सदस्य निर्विरोध चुने गए। इस नौ सदस्यों के साथ राज्यसभा में भाजपा के 96 सदस्य हो गए हैं जबकि एक सीट पर कांग्रेस का एक सदस्य निर्वाचित हुआ जिसके बाद कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 85 हो गई है। निर्विरोध चुने जाने वाले दो अन्य सदस्यों में एनडीए के सहयोगी एनसीपी (अजित पवार गुट) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के एक-एक सदस्य शामिल हैं।निर्विरोध चुने गए भाजपा उम्मीदवारों में असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धीर शील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य शामिल हैं जबकि उनके सहयाेगी दल एनसीपी (अजित पवार गुट) के नितिन पाटिल महाराष्ट्र से और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा बिहार से उच्च सदन में पहुंचे। वहीं, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से निर्विरोध चुने गए।उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में 245 सीटें हैं, हालांकि वर्तमान में आठ रिक्तियां हैं-चार जम्मू और कश्मीर से और चार नामित। सदन में वर्तमान में कुल सदस्याें की संख्या 237 है। इस हिसाब से बहुमत का आंकड़ा 119 है। सत्तारूढ़ एनडीए आज राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गया है क्योंकि उच्च सदन के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के नौ सदस्य और सहयोगी दलों के दो सदस्य निर्विरोध चुने गए। नौ सदस्यों के साथ, भाजपा की ताकत 96 हो गई है, जिससे उच्च सदन में एनडीए के सदस्यों की संख्या 112 हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें